
Email Id Kaise Banaye? Gmail Id Banane ka Tarika
हेलो दोस्तों, अगर आप लोग internet use करते हैं तो Email Id होना बेहद ही ज़रूरी है। तो Email Id kaise banaye एक आम सवाल है, जो अक्सर लोगो के मन में रहता है। ईमेल के लिए लोग अधिकांश तह Gmail का प्रयोग करते हैं। तो आज इस आलेख के माध्यम से हम आपको बताएँगे की Gmail Id Banane ka Tarika क्या है।
Table of Contents
Email Id Kaise Banaye? Gmail Id Banane ka तरीका | Gmail pe account कैसे बनाये?
१) जीमेल पे अकाउंट बनाने के लिए आपको नीचे दिए गए जीमेल के लिंक पे क्लिक करना होगा।
Gmail Id Banaye
२) अभी आपको अपना अकाउंट बनाना होगा उसके लिए आपको नीचे दिए गए “create an account ” पे क्लिक करना होगा.

ऊपर दिए गए बटन क्लिक पे आप नए पेज पे जायेंगे, जहाँ आपको आपकी डिटेल्स डालनी होगी। जो कि अकाउंट बनाने के लिए बहुत जरूरी है। ये डिटेल्स क्या हैं, आप नीचे दिए गए चित्र में देख सकते है :

यहाँ चित्र में जो डिटेल्स डाली हैं, वो एक सैंपल है। आइये देखते है क्या हैं, ये डिटेल्स :
1) Firstname : यहाँ आपका नाम आएगा , जैसे e.g: “Shital“
2) Lastname : यहाँ आपका सरनेम आएगा, जैसे e.g: “swiftSurname”
3) Username : UserName के बारे में हमने अपने पहले आर्टिकल में बताया है। आप नीचे दिए गए लिंक से एक बार फिरसे देख सकते है इससे आपको डिटेल में पता चलेगा:
यूजर नेम एक यूनिक Id होती है। ये आपकी पहचान बताती है। आगे जाके हम देखेंगे की ये कैसे वैद्य यूजर name बनाये।
4) Password : पासवर्ड एक सीक्रेट फील्ड होती है। ये सिर्फ आप अपने तक ही रखिये. इसको बनाने के भी रूल्स होते हैं, जो आप आगे देखेंगे।
डिटेल्स भरने करने के बाद “NEXT” बटन पे क्लिक करे, उसके बाद अपना फ़ोन नंबर डाल के वेरीफाई करिये.
Valid User Name या ईमेल Id क्या होती है?
Email Id kaise banaye, इसके लिए आपको यूजर नाम क्या होता है पता होना बहुत ज़रूरी है। आप नीचे दिए गए चित्र में देख सकते हैं कि अगर आप आपका username देते हैं, तो कई बार ये error आती है, कि “that username is taken. try another”.

ऐसे में आपको अलग अलग नाम डाल के check करना पड़ेगा। जैसे कुछ user नाम, उधारण के लिए हमने नीचे लिखे हैं:
Example :
1. xyzpqr123
2. xyzpqr4321
3. xyzpqr.123
4. pqrxyz.123
5. 4321.xyz.pqr.4321
नोट : यूजर नेम सेट करने के कुछ रूल्स होते हैं। जैसे हम सिर्फ letters(a-z), numbers(1-9) और (.) का इस्तेमाल कर सकते हैं। कोई भी special character जैसे “@,#,$,%,” इत्यादि का प्रयोग नहीं कर सकते हैं। अगर आप इनमे से कुछ प्रयोग करते है तो आपको नीचे दिए गए चित्र वाली error आएगी:

Valid Password (वैद्य पासवर्ड) क्या होता है ?
पासवर्ड सेट करते टाइम भी आपको कुछ नियमो का पालन करना होता है। जैसे कि आप नीचे दिए गए चित्र में देख सकते हैं। कैसे हमने “pass” सेट किया तो हमे एरर आयी. आइये जानते हैं Email Id ka paasword कैसे सेट करे :

नोट : वैलिड पासवर्ड सेट करने के लिए, आपके पासवर्ड की लम्बाई कम से कम 8 या उससे ज्यादा होनी चाहिए।
नीचे दिए गए चित्र में आप देखेंगे की कैसे ८ से ज्यादा वर्ड्स का पासवर्ड भी error दे रहा है :

नोट : अपना पासवर्ड मजबूत बनाना जरुरी है, जिससे की आपका अकाउंट सुरक्षित रहेगा। Email Id ka strong password बनाने के लिए जरुरी है, कि आप पासवर्ड में कुछ लेटर्स(a-z), नंबर्स (0-9) या सिम्बल्स (“@,#,$,%<^<&,*,~”) इत्यादि का मिक्स बना सकते हैं। आइये ऐसे ही कुछ स्ट्रांग पासवर्ड का सैंपल देखते हैं :
Example :
– passwd@4321
– $passwd$1234
ईमेल Id बनने के बाद लॉगिन/ लॉगआउट कैसे करे?
ऊपर के सारे स्टेप्स करके, अगर आप ईमेल अकाउंट बना चुके हैं, तो देखते हैं कि अब लॉगिन कैसे करे :
आपको जीमेल पे लॉगिन करने के लिए नीचे दिए गए चित्र में “Sign in” के बटन पे क्लिक करना होगा।

“sign in” बटन क्लिक आपको सीधा “sign in” पेज पे लेके जायेगा। यहाँ आपको username और पासवर्ड डालना होगा। जो आप ऊपर के स्टेप्स में कैसे बनाना है, देख चुके हैं।

नोट : यूजर नेम आपने जो अकाउंट बनाते समय सेट किया है वही प्रयोग करें।
यूजर नेम डालने के बाद नेक्स्ट बटन पे क्लिक करें, ये आपको सीधा पासवर्ड के विंडो में लेके जायेगा।

आइये अब देखते है email/gmail से लॉगआउट कैसे करे ?

जब आप लॉगिन कर लेंगे, तो लेफ्ट याने बाएं साइड में प्रोफाइल फोटो पे क्लिक करके लॉगआउट कर सकते है।
अलटरनेट ईमेल Id क्या है ?
अगर आपके पास २ जीमेल अकाउंट हैं, तो आप दूसरे Gmail Account ko alternate email id में सेव कर सकते हो. ये तब काम आता है, जब आप अपना पासवर्ड भूल जाते हैं। और आपको पासवर्ड recover करना है, तो Alternate email Id में पासवर्ड रिसेट का लिंक जाता है, जिससे आप करंट अकाउंट का पासवर्ड बदल सकते हैं।
Email Id भूल gaye तो क्या करें?
अगर आप अपना ईमेल Id भूल गए हैं, तो आप नीचे दिए गए चित्र में “Forgot email?” पे क्लिक करके रिकवर कर सकते हैं।


जैसे ही आप “Forgot email?” पे क्लिक करेंगे, तो आप नए पेज पे जायेंगे। जहाँ आपको फ़ोन नंबर या alternate ईमेल Id डालना होगा। जिसमे आपको ईमेल की डिटेल्स आ जाएगी। आप नीचे दिए गए चित्र में देख सकते हैं, कि आपको यहाँ फ़ोन नंबर या alternate ईमेल Id, जो भी आपने अकाउंट बनाते समय सेट किया है, वो देना होगा।
पासवर्ड भूल गए तो क्या करे ?
अगर आप अपने जीमेल अकाउंट का पासवर्ड भूल गए हैं, तो आप नीचे दिए गए चित्र में “Forgot password?” पे क्लिक करके रिकवर कर सकते है


जैसे ही आप “Forgot password?” पे क्लिक करेंगे, तो आपको नया पेज दिखेगा, जहाँ आपको कुछ options आएंगे या फिर आप forgot password पे क्लिक करे जैसे की नीचे चित्र में दिया है। उसके बाद आपको लास्ट कोई भी पासवर्ड याद है, जो आपने कभी भी इस ईमेल आई डी के लिए प्रयोग किया हो, वो डाले। अगर आपको वो याद नहीं है, तो आप अपना मोबाइल नंबर पे security code manga ke verify करा के पासवर्ड रिसेट कर सकते हैं।
मेलबॉक्स क्या है? इसमें क्या क्या टर्म्स इस्तेमाल होती है :
1. इनबॉक्स (inbox) : यहाँ आपको आपके सारे मेल्स दिखेंगे, जो आपको भेजे गए हैं। आप इस लिस्ट में से कोई भी मेल सेलेक्ट करके देख सकते हैं कि मेल में क्या मैसेज भेजा गया है।
2. सेंट (sent) : यहाँ जाके आप देख सकते हैं, कि आपने किसको और कब मेल्स भेजे थे। जो भी मेल आप भेजते हो, वो सेंट में आ जाते हैं।
3. ड्राफ्ट (Draft) : जो मेल आप लिख के रखते हैं, पर आपको उस समय नहीं भेजना होता है, बल्कि कुछ दिनों बाद भेजना होता है। वो आप ड्राफ्ट करके रख सकते हैं. जब आपको लगता हैं कि आपको वो लिखा हुआ मेल भेजना है तो आप ड्राफ्ट में जेक मेल सेंड कर सकते हैं।
4. स्पैम (Spam): यहाँ आप वो मेल्स देख सकते है जो आपको किसी unknown ने भेजे हो। इन मेल्स को पड़ते समय आपको बहुत सावधानी रखनी चाहिए, क्यूंकि spam mails में बहुत सारे ऐसे मेल्स भी होते हैं, जो गलत कार्यो के लिए प्रयोग किये जाते हैं। अगर आप उन मेल्स में फास जाते हो तो आपको नुकसान हो सकता है।
5. आउटबॉक्स (outbox) : यहाँ वो मेल्स होते हैं, जो आपने किसी को भेजे हैं। पर किसी कारण से वो उन तक नहीं पहुंचे, या फिर अभी भी जा रहे हैं ( ऐसा अधिकांश तह बड़े साइज के मेल्स में होता है) और नेटवर्क प्रॉब्लम की वजह से भी वो सब मेल्स यहाँ पे सेव हो जाते है. आप आउटबॉक्स में जेक फिरसे वो मेल भेज सकते हैं।
जीमेल पर बैकग्राउंड थीम कैसे लगाए /बदले ? How to change Gmail Background Theme?
अगर आपको जीमेल अकाउंट पे थीम या बैकग्रॉउंड इमेज change करनी है या सेट करनी है तो right साइड में दिए गए सेटिंग के चिंन्ह पे क्लिक करे जैसा की नीचे चित्र में बताया है :

सेटिंग्स ओपन होने में “theme” ऑप्शन सेलेक्ट करे। जैसा की नीचे दिए गए चित्र में बताया है।

नीचे दिए गए चित्र में आप देख सकते हैं, कई सरे डिफ़ॉल्ट “themes” यहाँ आलरेडी हैं। जिसको आप सेलेक्ट करने के लिए नीचे दिए गए “save” बटन पे क्लिक कर सकते हैं। या फिर लेफ्ट साइड में “photos” बटन पे क्लिक करके आपके फ़ोन की फोटो भी बैकग्रॉउंड में रख सकते हैं।

Summary :
इस पोस्ट में आपने सीखा कि Email id kaise banaye, Gmail में अकाउंट kaise बनाते हैं, कैसे Gmail me लॉगिन kaise करते हैं, कैसे लॉगआउट करते है, Alternate Email id क्या है, वैलिड पासवर्ड, वैलिड username क्या है. Gmail ki theme कैसे change करते हैं, और पासवर्ड भूलने पर या ईमेल id/ यूजर नेम भूलने पर क्या करें? मै तहे दिल से आप लोगो का शुक्रिया करना चाहता हूँ, कि आपने मेरा पोस्ट अंत तक पढ़ा और आशा करता हूँ कि आपको इस पोस्ट से बहुत कुछ सिखने मिला होगा। अगर आपको मेरा ये पोस्ट अच्छा लगा है तो प्लीज इसे शेयर करना ना भूलें। अपने दोस्तों में, फॅमिली में, फेसबुक व्हाट्सप्प, ट्विटर इत्यादि पे।